World EduRank में बरेली के विश्वविद्यालयों में MJPRU को पहला स्थान, UP में 11वां

राज्य विश्वविद्यालयों में तीसरे नंबर पर, जिले में पहला स्थान

World EduRank में बरेली के विश्वविद्यालयों में MJPRU को पहला स्थान, UP में 11वां

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड विश्वविद्यालय(MJPRU) को विश्व एडुरैंक (World EduRank) में  बरेली के चार विश्वविद्यालयों में पहला स्थान मिला है। साथ ही एमजेपीआरयू को उत्तर प्रदेश राज्य के राजकीय विश्वविद्यालयों में तीसरा, उत्तर प्रदेश राज्य के 79 विश्वविद्यालयों में 11वीं, देश के 876 विश्वविद्यालयों में 80, एशिया महाद्वीप के समस्त 5830 विश्वविद्यालयों में 881 और विश्व के 14131 विश्वविद्यालयों में 2795 स्थान प्राप्त हुआ है।

विश्व एडुरैंक जारी होने के बाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का विशेष आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में न केवल महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड विश्वविद्यालय बल्कि राज्य के समस्त विश्वविद्यालय उन्नति की ओर उन्मुख है।

एडु रैंक में रुहेलखंड विश्वविद्यालय को प्रदेश के 79 विश्वविद्यालयों में ग्यारहवां स्थान और राज्य विश्वविद्यालयों में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जिले के चार विश्वविद्यालयों में पहला स्थान मिला है।

मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह के मुताबिक रुहेलखंड विश्वविद्यालय को देश के 876 विश्वविद्यालयों में 80, एशिया के 5830 विश्वविद्यालयों में 881 और विश्व के 14131 विश्वविद्यालयों में 2795 स्थान प्राप्त हुआ है।

इसके अलावा विश्वविद्यालय को पशु चिकित्सा में 1957 विश्वविद्यालयों में 1550, अभिकलनात्मक रसायन में 2319 में 1702, बाल चिकित्सा में 2012 में 1840, पुरातन छात्र प्रभाव में 7738 में 2789 और गैर शैक्षणिक प्रमुखता में 14131 में 2546 रैंक हासिल हुई है। इनके अलावा जीव विज्ञान में देश में 280, एशिया में 1606 और विश्व में 3715, रसायन विज्ञान में देश में 297, एशिया में 1652 और विश्व में 3613, इंजीनियरिंग में देश में 306, एशिया में 1760 और विश्व में 3898, पर्यावरण विज्ञान में देश में 306, एशिया में 1722 और विश्व में 4060, भौतिक विज्ञान में देश में 304, एशिया में 1763 और विश्व में 3961, चिकित्सा में देश में 247, एशिया में 1506 और विश्व में 3710, कम्प्यूटर साइंस में देश में 280, एशिया में 1731 और विश्व में 4010, मानविकी और सामाजिक विज्ञान में देश में 310, एशिया में 1961 और विश्व में 5095, गणित में देश में 267, एशिया में 1756 और विश्व में 4089, मनोविज्ञान में देश में 259, एशिया में 1802 और विश्व में 4448 स्थान प्राप्त किया है। विश्वविद्यालय ने नैक में भी ए डबल प्लस रैंक हासिल की थी। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कहा कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के कुशल नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने एडु रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन किया है।

पिछली बार से इस बार देश में बढ़ी पर प्रदेश में घटी रैंक
हालांकि पिछली बार की तुलना में रैंकिंग में कुछ अंतर रहा है। पिछली बार की तुलना में इस बार देश, एशिया और विश्व की रैंकिंग में सुधार हुआ है तो प्रदेश की रैकिंग में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। पिछली बार देश में रुहेलखंड विश्वविद्यालय की 82 रैंक, एशिया में 922 और विश्व में 821 वीं रैंक थी।

यह भी पढ़ें- बरेली: सत्य साईं बिल्डर के घर और कार्यालय पर छापेमारी जारी, अन्य दो साथियों के यहां भी IT का छापा