रायबरेली: ट्रक की चपेट में आने से भतीजी की मौत, चाचा गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डलमऊ/रायबरेली, अमृत विचार। शादी समारोह से घर वापस आ रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया है। जिससे उसकी चपेट में आई भतीजी की मौत हो गई, जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डलमऊ कस्बे के कृष्ण नगर के रहने वाले सद्दाम उर्फ इम्तियाज पुत्र शेर मोहम्मद अपनी भतीजी शबिस्ता पुत्री मुन्ना उर्फ एकलाख के साथ बाइक पर बैठकर सलोन से शादी समारोह से वापस घर आ रहे थे। तभी दरबानीहार गांव के समीप मुराई बाग की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया। 

जिससे मोटरसाइकिल सहित बाइक सवार सड़क पर गिर गए। देखते ही देखते ट्रक का पहिया युवती पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मय ट्रक चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई है, वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डलमऊ कोतवाल पवन कुमार सोनकर ने कहा कि सद्दाम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-बसपा ने यूपी में गोंडा समेत 6 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, कैसरगंज से नरेंद्र पांडेय को दिया टिकट

संबंधित समाचार