अमरोहा : महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति ने भी किया जान देने का प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। आदमपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। जबकि उसके पति ने भी जान देने का प्रयास किया। यह मामला थान आदमपुर क्षेत्र के ढ़वारसी का है। 

गांव ढ़वारसी निवासी एक महिला ने पति से झगड़ा होने के बाद खेत पर बने मकान पर पहुंच गई। जहां पर उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला का अंत कर ली। खेत के दूसरे छोर पर महिला का पति सो रहा था। जब उसकी आंख खुली तो वह मचान पर पहुंचा और पत्नी को फांसी के फंदे पर फूलता देख तो उसने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़कर मौके पहुंचे और उन्होंने महिला को फांसी के फंदे पर झूलता देखा तो वह भी दंग रह गए। 

बताया जाता है कि महिला के शव को फांसी के फंदे से उतारा और गांव में ले गए। बाद में बिना कार्रवाई के ही महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले की पुलिस ने जानकारी से इनकार कर दिया है।

ये भी पढ़ें : अमरोहा: युवती का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, मंगेतर को भेजा Video...तुड़वाई शादी

संबंधित समाचार