लखीमपुर खीरी: 11 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी। थाना संपूर्णानगर पुलिस ने भारत नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान बुधवार को एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 11 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद होने का दावा किया है। 

जानकारी के अनुसार थाना संपूर्णानगर एसओ निराला तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम भारत नेपाल सीमा मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच नेपाल की तरफ से आ रही ईश्वर चौधरी पुत्र कृष्णा निवासी धनगढ़ी गली नंबर 04 थाना जिपरका जिला कैलाला नेपाल आ गया। पुलिस ने शक होने पर उसे रोक लिया और तलाशी ली तो उसके पास 11 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: बाइक सवार दंपती से लूट मामले की तीसरे दिन दर्ज की रिपोर्ट, पुलिस पर उठे सवाल 

संबंधित समाचार