हरदोई: तेज़ रफ्तार की चपेट में आने से शराब ठेके के सेल्समैन की हुई मौत, जगदीशपुर-साण्डी रोड पर हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बावन/हरदोई, अमृत विचार। ड्य़ूटी कर घर वापस लौट रहे शराब ठेके के बाइक सवार सेल्समैन तेज़ रफ्तार  गाड़ी की टक्कर लगने से बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। आनन-फानन में उसे एम्बुलेंस-108 की मदद से CHC बावन पहुंचाया जा रहा था, उसी बीच उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।हादसे की जांच की जा रही है।

बताया गया है कि लोनार थाने के निज़ामपुर निवासी 40 वर्षीय श्यामाचरण पुत्र बाबूराम भदेवना में शराब ठेके पर सेल्समैन था। बुधवार की रात को ड्य़ूटी करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था,उसे बीच जगदीशपुर-साण्डी रोड पर धर्मकांटे के पास एक तेज़ रफ्तार गाड़ी उसे टक्कर मारते हुए निकल गई।

इस तरह हुए हादसे में श्यामाचरण बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। इसका पता होते ही उसका भाई छोटेलाल और घर वालें पहुंच गए। आनन-फानन में ज़ख्मी सेल्समैन को एम्बुलेंस-108 की मदद से बावन सीएचसी पहुंचाया जा रहा था,लेकिन उसी बीच उसकी रास्तें में ही मौत हो गई।

श्यामाचरण के दो बड़े और एक उससे छोटा भाई है। उसके परिवार में पत्नी विनीता के अलावा दो बेटे और इकलौती बेटी रागिनी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद हादसे की जांच शुरु कर दी है।

ये भी पढ़े :गुजरात में पीएम मोदी ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान की मुरीद है...

संबंधित समाचार