बरेली: NOC न मिलने से 12 स्कूलों की CBSE-CISE की मान्यता लटकी, डीएम को संयुक्त शिक्षा निदेशक ने लिखा पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार: मंडल के बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में हाईस्कूल और इंटर स्तर के 12 विद्यालयों को सीबीएसई, सीआईएसई बोर्ड नई दिल्ली से मान्यता मिलने की प्रक्रिया एनओसी की वजह से लटकी हुई है। जिलों से एनओसी न मिल पाने के कारण मामलों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है।

दरअसल, प्रशासनिक अधिकारी के मुताबिक बरेली में छह, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर दो-दो आवेदन हाईस्कूल, इंटर के विद्यालयों को सीबीएसई, सीआईएसई बोर्ड से मान्यता दिलाने के लिए लंबित हैं, जिनका निस्तारण नहीं हो पा रहा है। मान्यता नई दिल्ली से होनी है। इसके लिए जिलों से एनओसी मांगी गई है, मगर अभी तक एनओसी नहीं दी जा सकी है। 

संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर लंबित मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विद्यालयों की जांच कराकर आख्या अपलोड कराने के लिए कहा है। साथ ही पत्रावली और डीएम की ओर से हस्ताक्षरित आख्या, संस्तुति/असंस्तुति उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया है, जिससे मंडलीय समिति के माध्यम से मामलों का निस्तारण कराया जा सके।

यह भी पढ़ें- राजनीति का हिस्सा बन गया है इमोशनल ड्रामा?, जानिए क्या कहती है बरेली की जनता

संबंधित समाचार