वाराणसी: जिम में एक्सरसाइज कर रहे युवक के साथ हुआ कुछ ऐसा, मच गई अफरातफरी, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। यूपी के वाराणसी में जिम कर रहे युवक की मौत हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया मंच पर तेजी से वायरल हो रही है। जानकारी के मुताबिक शहर के सिद्धगिरी इलाके में एक युवक जिसका नाम दीपक गुप्ता बताया जा रहा जो जिम में एक्सरसाइज कर रहा था। उसी दौरान उसके सिर में दर्द हुआ और वह जमीन पर गिर पड़ा। 

आनन-फानन में युवक को नजदीकी निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी सामने आया है।ऐसे में माना जा रहा है कि एक्सरसाइज के बाद दीपक को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। ऐसा दिल का आकार बढ़ने की वजह से हो सकता है। वाराणसी के चेतगंज क्षेत्र के पियरी इलाके के रहने वाले दीपक गुप्ता बॉडी बिल्डिंग किया करते थे। 

रोज की तरह वे शहर के सिद्धगिरी बाग इलाके में स्थित एक जिम में सुबह एक्सरसाइज करने पहुंचे थे। एक्सरसाइज करने के दौरान जब उनके सिर में दर्द हुआ तो वह बैठ गए और अपना सिर पकड़ लिया। बैठे-बैठे कुछ ही देर बाद दीपक जमीन पर गिर गए और तड़पने लगे। आसपास एक्सरसाइज करने वाले अन्य युवक दौड़कर दीपक के पास पहुंचे और उसे तुरंत महमूरगंज इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:-बसपा ने यूपी में गोंडा समेत 6 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, कैसरगंज से नरेंद्र पांडेय को दिया टिकट

संबंधित समाचार