Bareilly News: 272 करोड़ से तैयार तीन एसटीपी का ट्रायल शुरू, 15 नालों को जोड़ा जाएगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 272 करोड़ रुपये से तैयार हुए तीनों एसटीपी का ट्रायल शुरू हो गया है। इससे 15 नालों को जोड़ा जाएगा। 53 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी का ट्रायल जून माह तक पूरा हो जाएगा। एसटीपी से नकटिया, चौबारी और देवरनियां में गिरने वाले 15 नालों का पानी रामगंगा में शोधित होकर गिरेगा। साथ ही 15 साल तक इन एसटीपी की मेंटीनेंस का भी काम कार्यदायी संस्था करेगी।

राम गंगा में शहर के नालों का गंदा पानी न गिरे, इसके लिए शहर के तीन जगहों पर एसटीपी लगाए हैं। हरूनगला में बीसलपुर रोड, एयरपोर्ट के पास ततारपुर में और बारी नगला में चौबारी नाले पर एसटीपी बनाया गया है। कुछ माह पहले सराय तल्फी में 35 एमएलडी का एसटीपी लगा चुका है। इससे नदियों के पानी प्रदूषित होने से बचाया जा रहा है। जल निगम के अफसरों के अनुसार हरूनगला एसटीपी से 13 नालों को जोड़ने की योजना है। 

इसमें बैरियर चौकी के पास से सेटेलाइट बस अड्डे तक नकटिया नदी में गिरने वाले 13 नालों के पानी को एसटीपी शोधित किया जाएगा। इसके बाद नकटिया नदी में प्रवाहित किया जाएगा। जिसके लिए इंटरसेप्टिक पाइप लाइन डाली गई है।

करीब 16 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन से सौ फुटा रोड, धौरेरा माफी गांव, जगतपुर पुलिस, सुपर सिटी, महानगर, हरूनगला, ग्रीन पार्क, सेटेलाइट, सनराइज कालोनी, आशीष रायल पार्क, रुहेलखंड विश्वविद्यालय आदि स्थानों के नालों का पानी एसटीपी से होकर नदी में गिराया जाएगा।

शहर के 15 नालों को जोड़ने वाले तीन एसटीपी को ट्रायल किया जा रहा है। जून में काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद शोधित पानी नदी में गिरेगा।-कुमकुम गंगवार, एक्सईएन जल निगम

ये भी पढे़ं- Bareilly News: अद्भुत और अद्वितीय होगा PM मोदी का रोड शो, सप्ताह भर पहले से तैयारी शुरू

 

संबंधित समाचार