2022 में सपा ही क्यों रही सरकारी कर्मचारियों की पसंद?, बरेली को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर मिले ज्यादा वोट

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बरेली, अमृत विचार: पुरानी पेंशन और वन रैंक वन पेंशन जैसे कई मुद्दों का असर था कि विधानसभा चुनाव 2022 में जिले की आठ सीटों पर सरकारी कर्मचारियों की पसंद भाजपा के बजाय सपा रही। पोस्टल बैलेट से मतदान के आंकड़े यह कहानी बयां कर रहे हैं। सिर्फ बरेली सीट पर भाजपा को ज्यादा वोट मिले।

इस चुनाव में आंवला सीट पर पोस्टल बैलेट से 531 वोट पड़े, जिसमें सपा के राधाकृष्ण शर्मा को 302 और भाजपा के धर्मपाल सिंह को 167 वोट ही मिले। बहेड़ी सीट पर पोस्टल बैलेट पर पड़े 888 वोटों में से सपा के अताउर रहमान को 506 और भाजपा के छत्रपाल सिंह को 333 वोट मिले। बरेली सीट पर 1730 पोस्टल बैलेट वोटों में से भाजपा के डॉ. अरुण कुमार को 861 और सपा के राजेश अग्रवाल को 713 वोट मिले।

बरेली कैंट सीट पर 1198 वोटों में से सपा की सुप्रिया ऐरन को 667 और भाजपा के संजीव अग्रवाल को 434, भोजीपुरा में 895 वोटों में से सपा के शहजिल इस्लाम को 449 और भाजपा के बहोरन लाल मौर्य को 270 वोट, बिथरी चैनपुर में 1023 वोटों में से सपा के अगम मौर्य को 546 और भाजपा के डॉ. राघवेंद्र शर्मा को 354 वोट, फरीदपुर में 821 वोटों में से सपा के विजय पाल सिंह को 545 और भाजपा के प्रो. श्याम बिहारी लाल को 215, मीरगंज में 661 वोटों में से सपा के सुल्तान बेग को 340 और भाजपा के डॉ. डीसी वर्मा को 244 वोट और नवाबगंज में 924 वोटों में सपा के भगवत सरन गंगवार को 591 और भाजपा के डॉ. एमपी आर्या को 284 वोट ही मिले।

यह भी पढ़ें- बरेली: चेंजओवर के दौरान नेताओं से मिले जलशक्ति मंत्री, बोले- बहुत अफवाहें हैं, चुनाव संभाल लोगे

संबंधित समाचार