अजय देवगन की आवाज़ में 'Shatak' का ट्रेलर रिलीज, फिल्म RSS के 100 साल की कहानी 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। फिल्म 'शतक: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष' का ट्रेलर जारी हो गया है। इस ट्रेलर को बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन की प्रभावशाली आवाज़ ने दर्शकों के लिए और भी खास बना दिया है। उनकी आवाज़ ट्रेलर में न सिर्फ गहराई और भाव जोड़ती हैं बल्कि दर्शकों में देशभक्ति का भाव भी जागृत करती है। ट्रेलर में त्याग, संघर्ष और राष्ट्र-प्रथम की भावना से जुड़ी 100 साल की यात्रा को दिखाया गया है। 

अजय देवगन ने कहा, "आरएसएस को 100 साल पूरे करने पर बधाई। एक सदी सिर्फ समय नहीं होता, बल्कि कई पीढ़ियों के त्याग और देश के लिए किए गए योगदान का प्रतीक होती है। इन वर्षों में संघ ने सेवा, एकता और सांस्कृतिक पहचान पर अहम भूमिका निभाई है। 'शतक' इसी लंबी यात्रा को दिखाने की कोशिश है

इस कहानी को अपनी आवाज़ देना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह सिर्फ एक संगठन की नहीं, बल्कि एक विचार की कहानी है, जो समय के साथ मजबूती से खड़ा रहा।" 'शतक: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष' पैनोरमा के सहयोग से बनाई गई है। इसके निर्माता वीर कपूर, निर्देशक आशीष मल्ल और सह-निर्माता आशीष तिवारी हैं। यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। 

ये भी पढ़ें : 
World Radio Day Special: पीएम मोदी के मन की बात से लेकर बॉलीवुड दिग्गजों ने दी रेडियो को आवाज़  

संबंधित समाचार