देश की जनता देख रही है कि कौन भ्रष्टाचारियों के साथ है, सपा ने भाजपा पर बोला हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर यूपी में सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। सभी राजनीतिक दलों के नेता और प्रवक्ता एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे। इस कड़ी कमें शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हमला करते हुए कहा कि देश की जनता देख रही है कि कौन भ्रष्टाचारियों को अपने दल में शामिल करता चला जा रहा है।

सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने एक न्यूज एजेंसी से बता करते हुए कहा, "...भाजपा जिसके खिलाफ बोलती है उसे अपने दल में शामिल कर लेती है और खुद फिर भ्रष्टाचार पर ज्ञान देती है। इसके साथ ही उन्हेंने कहा कि जिन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं, वो लोग आपके (भाजपा) के साथ खड़े हैं लेकिन आप खुद भ्रष्टाचार पर दूसरे दलों को ज्ञान देते हैं। देश की जनता देख रही है कि कौन भ्रष्टाचारियों को अपने दल में शामिल करता चला जा रहा है।"

यह भी पढ़ें:-ओपी राजभर की मां का निधन, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, आज मणिकर्णिका घाट पर होगा अंतिम संस्कार

संबंधित समाचार