नमाज पढ़ने के दौरान बुर्जग को आया हार्ट-अटैक कुछ मिनटों में जीवन समाप्त, देखें VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। आजकल देश में आये दिन हार्ट अटैक के मामले सामने आ रहे है आपको बता दें की उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक बुर्जग व्यक्ति नमाज पढ़ते-पढ़ते हार्ट अटैक का शिकार हो गया जैसे ही लोगों की जानकारी में यह आया तो लोगो ने उसे आनन फानन में नजदीकी अस्पताल में पंहुचाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, और डाक्टरों ने उसे मृत धोषित कर दिया।

इस धटना का विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो गया दरअसल मस्जिद में लगे CCTV कैमरे में यह धटना रिकार्ड हो गयी थी। धटना गाजियाबाद के मुरादनगर की है जहां बुर्जग पास की मस्जिद में नमाज अदा करने गये थे। और वहीं पर हार्ट अटैक के शिकार हो गये।मृतक का नाम हाजी हनीफ बताया जा रहा है जिनकी आयु लगभग 80 वर्ष के करीब थी हालांकि मौत के कारणों का ठीक-ठीक पता अभी नहीं चल सका पोस्टमार्टम रिपोट आने के बाद इसकी पुष्टि हो पायेगी। हाजी हनीफ आर्मी से अवकाश प्राप्त थे और आर्दश कालोनी के निवासी थे। 

 

ये भी पढ़े : ब्रजभूषण सिंह को झटका, बेटे करण को भाजपा ने कैसरगंज से दिया टिकट पर, कल करेंगे नामांकन

 

संबंधित समाचार