लखीमपुर-खीरी: खाना बनाते समय भड़की आग, तीन घर जलकर हुए राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। निघासन तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुर्गहा में खाना बनाते समय भड़की आग से तीन घर जलकर राख हो गए। इससे गांव में हड़कंप मच गया। फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।  

गांव निवासी अशरफी लाल चौहान ने बताया की मंगलवार की शाम करीब सात बजे घर के बाहर बनी झोपड़ी में खाना बन रह था। इसी दौरान चिंगारी उड़ने से आग लग गई। वह लोग जब तक कुछ समझ पाते। तब तक आग विकराल हो गई।

आग ने पड़ोसी रामगोपाल चौहान और भूपेंद्र के घल को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में घर में तीनों घरों रखा जेवर, नगदी समेत सारा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: कोटेदार ने बाजार में बेच दिए गेहूं-चावल और चीनी, ग्रामीणों की शिकायत पर जांच में हुआ खुलासा

 

 

संबंधित समाचार