कासगंज: मंगलमुखियों ने माता रानी के मंदिर पर चढ़ाया पीतल का घंटा, विधि-विधान पूर्वक किया चाक पूजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिढ़पुरा, अमृत विचार। 10 दिवसीय अखिल भारतीय ऑल इंडिया मंगलमुख सम्मेलन में बुधवार को मंगलमुखियों ने कस्बे में शोभा यात्रा निकाली। बैंडबाजों की धुन पर बज रहे धार्मिक गीतों पर थिरकते हुए मंगलमुखियों की टोली धुमरी रोड स्थित काली मंदिर पहुंची। जहां विधि-विधान पूर्वक मंगलमुखियों ने माता की पूजा अर्चना की। मंदिर पर पीतल का घंटा चढ़ाया। माता की जय-जयकार से वातावरण गुंजायमान हुआ।  

कस्बा के ब्रज फार्म हाउस से शुरू मंगलमुखियों की शोभा यात्रा कस्बे के विभिन्न बाजारों, उप बाजारों और गली कूचों में होते हुए धुमरी रोड स्थित शिव काली मंदिर पहुंची। शोभा यात्रा में मंगलमुखी बैडबाजों की धुन पर प्रसार हो रहे धार्मिक भजनों पर थिरक रहे थे। जगत जननी की जय-जयकार कर रहे मंगलमुखियों ने वातावरण को भक्तिमय बनाया। कासगंज की निशा और जलेसर की बबली ने माता रानी के भवन में पीतल का घंटा चढ़ाया। मंगलमुखियों ने माता रानी की विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। 

कस्बे क मुहल्ला गांधी नगर, बारह चौराहे पर मंगलमुखियों ने जिलाध्यक्ष पूजा के नेतृत्व में चाक पूजन किया। कलश उठाए शोभा यात्रा नगर भ्रमण के बाद ब्रज फार्म पर पहुंचकर संपन्न हुई। लोगों ने जगह-जगह मंगलामुखियों का पुष्प वर्षा कर एवं जलपान कर स्वागत किया। कार्यक्रम में  सिढ़पुरा, दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली सहित अन्य जिलोंके मंगलमुखियों के अलावा पुष्पा, हिना नायक, पूजा हाजी, मीनाक्षी, मनचली, आरती, रेखा, छोटी, बड़ी, निशा, भावना, हिना, करिश्मा, बबली मौजूद रही।

ये भी पढे़ं- कासगंज: घंटों की गूंज से भक्तिमय हुआ वातावरण, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

 

संबंधित समाचार