Bahraich news: तेंदुए के हमले में दो लोग घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोतीपुर/ बहराइच, अमृत विचार। कतर्नियाघाट रेंज के घोसियाना गांव में गुरुवार सुबह खेत में काम करते समय युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इसके बाद पड़ोस के युवक पर भी हमला कर घायल कर दिया। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्निया घाट रेंज अंतर्गत भेड़हनपुरवा घोसियाना गांव निवासी अजीज पुत्र मेवा अपने खेत में गुरुवार सुबह काम कर रहा था। इसी दौरान जंगल से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में अजीज घायल हो गया। वहीं बगल के खेत में मौजूद करीम पुत्र वारिस निवासी पठाननपुरवा गुलरा पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी। वन क्षेत्राधिकारी कतर्नियाघाट रामकुमार द्वितीय ने बताया कि सूचना मिली है  मौके पर वनदरोगा मयंक पांडे, अब्दुल सलाम और वाचर विनोद के साथ डब्ल्यूडबल्यूएफ के मंसूर मौके पर पहुंच कर घायल दोनों युवकों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली पर कराया गया है। जहां से घायल दोनों युवकों को एंबुलेंस संख्या UP 32 ईजी 4652 पायलट प्रेम किशोर ईएमटी मनमोहन वर्मा और पीएचसी स्टाफ निरंजनी पाठक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर रेफर कर दिया गया है। 

वही एंबुलेंस जिला प्रभारी अनुपम मिश्रा ने ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार दुर्गम स्थानों पर पहुंचकर कार्य करने वाले एंबुलेंस चालकों और ईएमटी की सराहना की है।

ये भी पढ़ें -Moradabad News : रेप पीड़िता को तीन साल बाद मिला इंसाफ, दोषी याकूब को 14 साल की सजा...वादी के खिलाफ भी कार्रवाई

संबंधित समाचार