Farrukhabad News: आवारा गाय से टकराकर बाइक सवार की मौत...परिवार में मचा कोहराम
फर्रुखाबाद में हादसे में युवक की मौत
On
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। गाय की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत हो गई। परिजन देर रात घायल को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे,जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पड़ोसी जिला शाहजहाँपुर के थाने परोर के गांव अजीत नगला निवासी अशोक (30) का भतीजा दानवीर बाहर नौकरी करता हैं। वह शुक्रवार रात 10 बजे फर्रुखाबाद पहुंचा।
अशोक भतीजे को बाइक से लेकर गांव जा रहा था। मिर्जापुर ब्लाक के पास किसानों ने खेतों से गायों को भगाया। अचानक एक गाय से अशोक की बाइक टकरा गईं। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।
घायल को जरियनपुर सीएचसी के बाद देर रात लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव मोर्चारी में रखवा दिया गया हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। मृतक के चार पुत्री और चार माह का पुत्र है।