खेत पर काम करते वक्त तेंदुए का हमला...आधा दर्जन लोग घायल, सैंकड़ों की तादाद में ग्रामीणों ने लाठी डंडों से दौड़ाकर घेर कमरे में किया बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद के डिलारी इलाके के खेतों में काम कर रहे आधा दर्जन ग्रामीणों पर तेंदुए ने हमला कर उन्हे बुरी तरह जख्मी कर दिया। हमले के बाद चीखपुकार की आवाजें सुन आसपास के ग्रामीण खेतों की तरफ दौड़े और तेंदुए का घेरवा कर लाठी डंडों के सहारे उसे भूसे की कोठरी में बंद कर दिया। 

उधर घटना के बाद वन विभाग के साथ ही स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग के सदस्यों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू चला दिया है।

हमले में घायल राहुल ने बताया की वो तेंदुए होने की सूचना पर खेत पहुंचा था। तभी आड़ से बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। गनीमत ये रही की आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए और लाठीदंडों से तेंदुए को दौड़ाकर कमरे में बंद कर लिया। जिससे उसकी जान बच गई। तेंदुए के हमले से एक बुजुर्ग महिला भी घायल हुई हैं।

गांव के रहने वाले पुष्पेंद्र ने बताया की खेत पर काम करते वक्त अचानक तेंदुए ने तीन लोगों पर हमला कर दिया। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए। एक के कांधे पर हमला कर उसे घायल कर दिया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि दो अन्य लोग भी तेंदुए के हमले से घायल हुए हैं। उन्हे भी अस्पताल ले जाया गया है।

जबकि 70 वर्षीय रफीक अहमद पर खेत पर काम करते हुए खूंखार तुंदुए ने हमला किया और बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। तेंदुए के हमले से बुजुर्ग शफीक के कान से खून निकलने लगा। लहूलुहान हालत में शफीक अहमद को भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

ये भी पढ़ें :- पूर्व विधायक बेटी से दुष्कर्म कर खींची फोटो...5 वर्ष से कर रहा था ब्लैकमेल, वसूले 3 करोड़

संबंधित समाचार