हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया फ्लेक्सी बोर्ड कारोबारी झुलसा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। 11 हजार हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया फ्लेक्सी बोर्ड कारोबारी गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार वाले उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए हैं। घटना सुबह 10 बजे की है। पीड़ित फुरकान पुत्र जहीर अहमद के मामा के बेटे शाहनवाज ने बताया कि उनका फुफेरा भाई सुबह अपनी दुकान के सामने सेट लग रहा था। 

इसी दौरान तेज हवा चलने के कारण उसका फ्लेक्सी बोर्ड हाई टेंशन लाइन से छू गया था। वह 20 फुट की ऊंचाई पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिसे उसे तगड़ा करंट लगा और झुलस भी गया है। फुरकान बोर्ड फ्लेक्सी का कारोबारी है। वह ठाकुरद्वारा फतुल्लागंज के रहने वाले हैं। पीड़ित के परिवार में पत्नी को दो छोटे बच्चे हैं।

ये भी पढ़ें :- पूर्व विधायक बेटी से दुष्कर्म कर खींची फोटो...5 वर्ष से कर रहा था ब्लैकमेल, वसूले 3 करोड़

संबंधित समाचार