नोएडा में दहेज हत्या के मामले में पति और ससुर गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। नोएडा में एक नवविवाहिता की कथित तौर पर दहेज के लिए हत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके पति और ससुर को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले सलारपुर गांव में अंशु नाम की नवविवाहिता की कथित तौर पर दहेज के लिए हत्या करने का मामला सामने आया था, जिसके बाद महिला के परिजनों की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया। 

उन्होंने बताया, ‘‘इस मामले में महिला के पति बिट्टू और ससुर राजीव को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।’’ सिंह ने बताया कि बुधवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 

ये भी पढ़ें -पीलीभीत: नहर में डूबकर दिल्ली के युवक की मौत, मदद के लिए मछुआरों ने मांगे पैसे...मचा हड़कंप

संबंधित समाचार