Lok Sabha Election 2024: कानपुर में सीएम योगी बोले- अकबरपुर नाम ऐसा, लेने में होता संकोच, इस गुलामी के निशान को करना है समाप्त

कानपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अकबरपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा की

Lok Sabha Election 2024: कानपुर में सीएम योगी बोले- अकबरपुर नाम ऐसा, लेने में होता संकोच, इस गुलामी के निशान को करना है समाप्त

कानपुर, अमृत विचार। अकबरपुर लोकसभा सीट के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के समर्थन में जनसभा करने पतारा (घाटमपुर) पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अकबरपुर नाम ऐसा है कि बार-बार बोलने में संकोच होता है। हमें गुलामी के निशानों को समाप्त करना है और विरासत का सम्मान करना है।

विकास की मुख्य धारा के साथ इस सीट को जोड़ना है। गुलामी के इन निशानों को समाप्त करने का जो सिलसिला शुरू हुआ है, उसमें हम भी एक वोट देकर सहभागी बन सकते हैं। अकबरपुर से गुलामी के निशान को खत्म कर देंगे। हम सर्वे करा रहे हैं कि यहां चीनी मिल लगाई जा सके। सर्वे की रिपोर्ट आते ही कार्यवाही की जायेगी। एक तरफ राम भक्त और दूसरी तरफ राम द्रोही हैं। देश में आवाज गूंज रही है, जो राम को लाएं हैं हम उनको लाएंगे। 

CM Yogi In Ghatampur Photo

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा के मंच पर बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि घाटमपुर मां कुष्मांडा देवी की भूमि है। यह केवल सरकार बनाने का चुनाव नहीं है। यह भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाने का चुनाव है। रामभक्त भारत को आत्मनिर्भर बनाने में लगे हैं तो रामद्रोही सबको आपस में लड़ाने में जुटे हैं। भारत के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। कांग्रेस की सरकार में पिछड़ा-दलितों का अधिकार ये लोग मुसलमानों को दे देते थे।

सच्चर कमेटी का जिक्र करते हुये कहा कि पिछड़ी जाति के आरक्षण में छह प्रतिशत की कटौती की गई। रिपोर्ट में कांग्रेस ने साजिश करते हुए मुसलमानों की जातियों को एससी-एसटी में शामिल किया था। बीजेपी और एनडीए ने धार्मिक आधार पर आरक्षण का हमेशा विरोध किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परम रामभक्त पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन और प्रयागराज में राजू पाल की हत्या हुई तो विपक्षियों के पास संवेदना के लिये शब्द नहीं थे।

उमेश पाल के हत्यारों को हमारी सरकार ने मिट्टी में मिला दिया। लेकिन इनका चरित्र देखिये यह माफिया के घर फातिया पढ़ने गये थे। इनकी संवेदना रामद्रोहियों के प्रति है। जितना भी बड़ा माफिया हो हम राम नाम सत्य की यात्रा भी निकाल रहे हैं। यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, मंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक नीलिमा कटियार, सरोज कुरील, स्वप्निल वरुण, देवेंद्र सिंह भोले, अरुणा कोरी, देवेश कोरी, मनोज शुक्ला, दिनेश कुशवाहा, उपेंद्र पासवान, रामप्रकाश कुशवाहा, रमेश यादव, प्रमोद जायसवाल मंच पर मौजूद रहे।

कानपुर में बनीं तोपें सीमा पर गरजेंगी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि देश की सीमा सुरक्षित की गई हैं। विकास के बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं। कानपुर में अब तोपे बनेंगी। कानपुर में बनी तोप जब देश कर सीमा पर गरजेगी तो कानपुर के साथ देश का नाम भी रोशन होगा। सीएम योगी ने कहा कि धूप हो, बरसात हो, चाहे आंधी आए, वोट जरूर डालें। वोटिंग परसेंट बढ़ना जरूरी है। 

भारत माता की जय नहीं तो यहां रहने का अधिकार नहीं

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मंच से कहा कि एक नारा है भारत माता की जय का नारा। इसे लगाना होगा। जो यह नारा नहीं लगा सकता उसे भारत में रहने का अधिकार नहीं है। 13 तारीख को ज्यादा से ज्यादा वोट डलाने हैं।

ये भी पढ़ें- Kanpur: कांग्रेस के दिग्गज नेता श्रीप्रकाश जायसवाल के भाई प्रमोद जायसवाल ने थामा भाजपा का दामन, राकेश सचान ने पहनाया BJP का पटका