अमरोहा में बोले राहुल गांधी- भाजपा ने जितना पैसा अमीरों को दिया, हम गरीबों को देंगे

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

भाजपा सरकार ने नौजवानों का भविष्य अंधकार में डाला : अखिलेश 

अमरोहा।  कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने जितना पैसा अमीरों को दिया हम गरीबों को देंगे। केंद्र में इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो उद्योगपतियों को दिया गया पैसा किसानों और गरीबों को दिया जाएगा। युवाओं के लिए पहली नौकरी पक्की नाम से योजना लागू होगी। उन्होंने कहा कि ग्रेजुएट युवाओं को अप्रिटिस का हक दिया जाएगा। अग्निवीर योजना को रद कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के नाम पर भाजपा ने ठगा है। पहले युवाओं को सेना में रोजगार और पेंशन मिलती थी। शहीद होने का दर्जा मिलता था। मोदी जी ने वह सब बंद कर दिया। कहा कि अग्निवीर को शहीद का दर्जा नहीं मिलेगा।किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महालक्ष्मी योजना को लागू किया जाएगा। मनरेगा की मजदूरी बढ़कर 400 रुपये की जाएगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दोगुनी मानदेय मिलेगा।  शनिवार को वह सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी सांसद दानिश अली के समर्थन में अमरोहा के मिनी स्टेडियम में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा सरकार ने नौजवानों का भविष्य अंधकार में डाला : अखिलेश 
यहं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि पहले चरण के चुनाव में भाजपा की हवा निकल गई है। भारतीय जनता पार्टी को लोगों ने पहले ही चरण में ही पलट दिया। भारतीय जनता पार्टी जान बूझकर युवाओं को बेरोजगार रखना चाहती है। जितनी भी परीक्षाएं हुईं, सबका पेपर लीक हुआ। भाजपा सरकार ने नौजवानों का भविष्य अंधकार में डाल दिया है। आज केंद्र सरकार और राज्य से किसान और नौजवान हैं।

ये भी पढ़ें : UP Board Result 2024 : काजल सिंह ने किया अमरोहा का नाम रोशन, 12वीं की परीक्षा में प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान

संबंधित समाचार