9 मार्च 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेष- आज का दिन कुछ कमजोर रहने वाला है। शाम को मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सेहत से संबंधित समस्या को हल्के में न लें।

वृष- आज नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। आपकी आय में वृद्धि होगी।

मिथुन - आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की आज्ञा का पालन करना पड़ेगा। समाज में ख्याति में वृद्धि होगी। अनावश्यक बातों पर ध्यान न दें।

कर्क- आज सामाजिक कार्यों में आपका मन लगेगा। आपकी अच्छी आदतों से लोग प्रसन्न होंगे। तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें।

सिंह- आज संपत्ति के क्रय-विक्रय से आपको लाभ होगा। व्यापार में नया प्रयोग कर सकते हैं। परोपकार में धन खर्च करेंगे।

कन्या- आज कार्यक्षेत्र में आपको उच्चपद मिल सकता है। अविवाहित लोगों का विवाह तय होगा। पिकनिक का विचार बना सकते हैं।

तुला- आज दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अचल संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। इष्ट मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
 
वृश्चिक- आज कारोबार में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। मनोनुकूल लाभ होने से आप प्रसन्न रहेंगे।

धनु- आज आपकी सोच के अनुसार काम नहीं होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य कम हो सकता है।

 मकर- आज कार्यक्षेत्र में काम का दबाव कम होगा। कला जगत से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

कुंभ- आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रबंधन संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के लोगों को आप काफी समय देंगे।

मीन- आज घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी। विवादित मामले उभरने की आशंका है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा कर सकते हैं।

संबंधित समाचार