कानपुर : विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि बर्रा विश्व बैंक कालोनी निवासी सागर पोरवाल की पत्नी श्रद्धा (28) का शव आज सुबह फांसी के फंदे से लटकता मिला। 

सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होने बताया कि मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की शादी लगभग छह वर्ष पूर्व हुई थी। प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने के कारण शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया है। 

मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजन मौके पर उपस्थित हैं, अभी तक उनकी ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव