परीक्षा के बाद चारबाग स्टेशन पर उमड़ी भीड़... सीट के लिए मारामारी, बस अड्डों पर भी रही भीड़

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः पुलिस भर्ती परीक्षा में विभिन्न जिलों से आए अभ्यर्थियों की भारी भीड़ परीक्षा समाप्त होने के बाद घर वापसी के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर उमड़ पड़ी। ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में अभ्यर्थियों के बीच धक्का-मुक्की और सीट पाने की होड़ देखने को मिली।

MUSKAN DIXIT (19)

चारबाग रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों में प्रवेश करने के लिए अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लग गईं। कई अभ्यर्थी किसी तरह सीट सुरक्षित करने के लिए ट्रेन की खिड़कियों से अंदर घुसने की कोशिश करते दिखाई दिए।

MUSKAN DIXIT (24)

भीड़ इतनी अधिक थी कि प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। देर शाम तक भी ट्रेनों में भीड़ कम नहीं हो सकी।

MUSKAN DIXIT (20)

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए स्टेशन के बाहर रुकने के लिए टेंट की व्यवस्था भी की गई थी, जहां कुछ अभ्यर्थी अपनी ट्रेन का इंतजार करते नजर आए।

MUSKAN DIXIT (25)

वहीं परीक्षा देकर जल्द घर पहुंचने की चिंता में कई अभ्यर्थी लगातार ट्रेनों की जानकारी लेते रहे। दूसरी ओर, रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए भी अभ्यर्थियों का आना जारी रहा। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ट्रेनों से लखनऊ पहुंचे।

MUSKAN DIXIT (21)

वहीं हरदोई, सीतापुर और लखीमपुर जाने वाले कुछ अभ्यर्थियों ने भीड़ से बचने के लिए बसों का सहारा लिया। पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते पूरे दिन रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर अभ्यर्थियों की भीड़ बनी रही, जिससे यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

संबंधित समाचार