लखीमपुर खीरी: मछली पकड़ रहे युवकों ने दंपती को जमकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गेहूं के बोझ के जूने खेत में जलाने को लेकर हुआ विवाद

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: गेहूं के बोझ में बंधे जूने को खेत में जलाने का विरोध करना एक दंपती को महंगा पड़ गया। खेत के बगल से निकली नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने विरोध कर रहे खेत मालिक और उसकी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए। 

जानकारी के अनुसार घटना सदर कोतवाली के गांव रंगीला नगर की है। गांव निवासी रुकसाना ने बताया कि वह अपने पति महबूब खान और देवर कासिम के साथ खेत मे गेंहू की गहाई कर रही थी।  रात करीब 11.00 बजे पड़ोस से निकली उल्ल नदी में गांव के ही जलीस पुत्र मजीद, जमील व रहीश व  इशित्याक मछली पकड़ रहे थे, जो रात में गेहूं के बोझ में बंधे जूने को काट कर जलाने लगे। 

महिला का आरोप है कि उसने यह कहते हुए जूना जलाने से मना किया कि आग लग जाएगी और खेत में पड़ा गेहूं जल जाएगा। इस पर आरोपी भड़क गए और गाली गलौज करते हुए उसे और उसके पति की पिटाई कर दी। महिला के सिर पर बांका से हमला कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर गई। घायल महिला की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घायल दंपती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: यूपी की सभी सीटें जीत रही है भाजपा- डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

संबंधित समाचार