लखीमपुर खीरी: बरात गए युवक के पेट में घोंपा चाकू, घायल...रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र में बारात में शामिल होने गए एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। इससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

सदर कोतवाली के गांव रमुआपुर सत्ती निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि वह अपने गांव के ही अंकित वर्मा की बारात में शामिल होने गांव त्रिकोलिया पुरवा गया था। वह अपनी गाड़ी के पास खड़ा था। इसी बीच त्रिकोलिया पुरवा निवासी विकास वर्मा आया और बेवजह गाली गलौज करने लगा। उसने गाली देने से मना किया। इस पर वह भड़क गया और चाकू निकालकर चाकू से हमला कर दिया और भाग निकला।

चाकू प्रमोद कुमार के दाये तरफ पेट मे जा लगा, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। खून से लथपथ प्रमोद कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: पंचर बना रहे दुकानदार की कार से कुचलकर मौत, चार घायल

संबंधित समाचार