लोकसभा चुनाव 2024: महानगर की पांचों विधानसभाओं में चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। भाजपा लखनऊ महानगर की  पांचों विधानसभाओं पूर्व, उत्तर, पश्चिम, मध्य, कैंट में विधानसभा स्तर पर लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज बुधवार को किया गया। 

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि कैंट विधान सभा के तहत चन्दर नगर में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने सुबह 9 बजे, पश्चिम विधानसभा में सेक्टर 13 राजाजीपुरम निकट गुड लक लॉन में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने सुबह 10:30 बजे, उत्तर विधानसभा में पुरानिया चौराहा स्थित विधायक डॉ नीरज बोरा के कार्यालय पर भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, विधायक डॉ नीरज बोरा द्वारा सुबह 11 बजे, पूर्व विधानसभा में मुंशी पुलिया चौराहा निकट हनुमान मन्दिर के पास विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा अपराह्न 12 बजे, मध्य विधान में बार्लिंटन चौराहा पर नोएडा विधायक पंकज सिंह शाम 5 बजे  पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में पूजन कार्य सम्पन्न कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव ने की मांग- कोविशील्ड मामले की हो उच्च स्तरीय न्यायिक जांच, जिम्मेदार लोगों पर चले मुकदमा

संबंधित समाचार