अयोध्या: विद्युत चोरी रोकने गई टीम पर हमला, जानें मामला
बड़ागांव/अयोध्या, अमृत विचार। रौनाही थाना क्षेत्र के मुबारकगंज गांव स्थित अवैध बिजली कनेक्शन से ट्यूबवेल चलने की सूचना पर पहुंची विद्युत टीम पर ग्रामीण हमलावर हो गए। अवर अभियंता की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर थाने भेजा है।
सोमवार देर रात मुबारकगंज फीडर की सप्लाई बाधित थी। जिसे ठीक करने पहुंचे कर्मी को गांव से दक्षिण विद्युत खंभे से अवैध विद्युत तार एक ट्यूबवेल तक बिछा मिला। अभियंता ज्ञानचंद विश्वकर्मा ने बताया चल रही अवैध ट्यूबवेल का वह वीडियो बनाने लगे।
इस पर ब्रज कुमार अपने सहयोगियों के साथ हमलावर हो गया। डायल हंड्रेड को बुलाकर आरोपी को पकड़ा गया है। आरोपी के विरुद्ध विद्युत चोरी की थाने में तहरीर दी गई है।
यह भी पढ़ें:-सीएम योगी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- माफी मांगने वाले लोग भाजपा में पाए जाते हैं
