Auraiya Crime: शादी का झांसा देकर महिला के साथ बनाए अवैध संबंध... पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में शादी का झांसा देकर महिला के साथ बनाए अवैध संबंध

औरैया, अमृत विचार। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शादीशुदा महिला के साथ गोलू उर्फ रविंद्र इकोरापुर औरैया निवासी ने महिला को शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाए। महिला न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। 18 मई की शाम को महिला अपने घर पर थी तभी गोलू घर पर आया और महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा और महिला का मोबाइल छुड़ाकर ले गया। 

महिला ने उसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। महिला ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई इसके बाद महिला पुलिस अधीक्षक के पास भी गई वहां से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला वहां से निराश होकर वापस आई। उसके बाद ट्विट के माध्यम से उच्च अधिकारियों को  प्रार्थना पत्र भेजा। ट्विट का संज्ञान लेते हुए औरैया पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

सीओ राममोहन शर्मा ने बताया कि महिला ने ट्विट के माध्यम से शिकायत की थी जिसका। संज्ञान लेकर महिला से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है, जो भी तथ्य सामने निकल कर आयेंगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kannauj: बेटी ने पिता की गला रेतकर की नृशंस हत्या...भाई पर भी हथौड़े से किया वार, प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बनने पर पूरे परिवार को सुलाना चाहती थी मौत की नींद

संबंधित समाचार