देश और अमेठी के लिए राजीव के बलिदान का ऋणी है देश :केएल शर्मा
अमेठी, अमृत विचार। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि पर केंद्रीय जन सम्पर्क कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज पर श्रद्धांजलि अर्पित उन्हें याद किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी ने अमेठी व भारत को 21वीं सदी की ओर अग्रसर ही नही किया बल्कि अन्य राष्ट्रों के साथ भारत के संबंधों को भी प्रगाढ़ रखा।
सांसद प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने बताया 21 मई 1991 को काल के क्रूर हाथों ने राजीव गांधीजी को हम से छीन लिया था। नियति ने उन्हें बहुत कम समय दिया, लेकिन एक जननेता और प्रधानमंत्री के रूप में देश को विकासपथ पर ले जाकर राष्ट्रीय क्षितिज में उन्होंने भारत के साथ साथ अपनी अमेठी को पहचान व ऊंचाई दिलाई, वह इतिहास के पन्नों में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित है। उन्होंने भारत को आधुनिक, खुशहाल और एक मजबूत राष्ट्र बनाने में विशेष भूमिका निभाई।
अमेठी कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया बताया कि राजीव गांधी जी देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने के अधूरे संकल्प को राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी वहम सब के नेता किशोरी लाल शर्मा अब पूरा करने के लिए हम सब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश और अपनी अमेठी के साथ खड़े हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने श्रधांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित कांग्रेस जनों के प्रति आभार व्यक्त करने के उपरांत कांग्रेस कार्यालय के बाहर शरबत वितरण कर तेज धूप में आम लोगो व राहगीरों को शरबत पिलाया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव योगेंद्र मिश्रा, पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी,पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, विधानसभा प्रभारी जिला कॉन्ग्रेस कमेटी,ब्लॉक अध्यक्ष गण, सेवादल,युवक कांग्रेस व अन्य वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहे। गौरीगंज कार्यक्रम के बाद कांग्रेस प्रत्याशी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री किशोरी लाल शर्मा अमेठी कस्बे के सगरा तिराहे पहुंचकर राजीव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
ये भी पढ़ें -अपने कारखाने से सामने पेशाब करने से रोकने पर मिली धमकी-मुंह में कर ..! घर में कैद हुआ पीड़ित और परिवार
