रूस के राष्ट्रपति पुतिन इस सप्ताह चीन की दो दिवसीय राजकीय करेंगे यात्रा

Amrit Vichar Network
Published By Afzal Khan
On

बीजिंग। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस सप्ताह चीन की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर आएंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पुतिन बृहस्पतिवार से शुरू हो रही अपनी यात्रा के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात करेंगे।

 रूस ने एक बयान में यात्रा की पुष्टि करते हुए कहा कि शी के निमंत्रण पर पुतिन चीन की यात्रा करेंगे। उसने कहा कि यह पुतिन का पांचवां कार्यकाल शुरू होने के बाद उनकी पहली विदेश यात्रा है। दोनों बड़े देशों का विभिन्न लोकतंत्रों और नाटो के साथ विवाद बढ़ रहा है।

 दोनों ही अफ्रीका, पश्चिम एशिया और दक्षिण अमेरिका में प्रभाव स्थापित करना चाहते हैं। चीन ने रूस के इस दावे का समर्थन किया है कि पुतिन ने पश्चिमी देशों के उकसावे के कारण 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था। 

ये भी पढ़ें- पीओके में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, छह अन्य घायल

संबंधित समाचार