टनकपुर: दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने जन्मा शिशु, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर /चम्पावत, अमृत विचार। युवक गांव की किशोरी को लंबे समय से हवस का शिकार बना रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ, जब नाबालिग ने अस्पताल में शिशु को जन्म दिया। परिजनों की तहरीर पर लोहाघाट थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा लिया गया है। 

लोहाघाट विकासखंड के एक गांव का युवक लंबे समय से एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा था। 22 मई को नाबालिग ने जिले के एक अस्पताल में शिशु को जन्म दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और धारा 376 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। आरोपी बालिग है या नाबालिग अभी यह साफ नहीं है। दरोगा अंजू यादव मामले की जांच कर रही हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात