पैर फिसलने से किशोरी की सरयू में डूब कर मौत, पानी भरते समय हुआ हादसा  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। नानपारा कोतवाली क्षेत्र के भोपतपुर बेलवा गांव निवासी एक किशोरी सरयू नदी के तट पर पानी भरते समय पैर फिसलने से डूब गई। जिससे नदी में डूबकर उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह किशोरी का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत भोपतपुर बेलवा गांव निवासी नाजमा (13) पुत्री रंजीत खां पिता मजदूरी करता है। शनिवार शाम को वह मवेशी चराने गई थी। गांव भोपतपुर बेलवा बसेहरी पुल के पास नहर है। प्यास लगने पर सरयू नहर की शाखा में पानी लेने किशोरी गई। तभी वह पैर फिसलने से नदी में डूब गई। रविवार सुबह किशोरी का शव मथुरा गांव के पास पुल के नीचे उतराता हुआ मिला। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। कोतवाली की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मालूम हो कि किशोरी की मां फूल बेगम की तीन लड़की और छह लड़के हैं।

ये भी पढ़ें -बाराबंकी: अगस्त तक आएगी सांसद निधि, प्रस्ताव पर होंगे कार्य

संबंधित समाचार