किशोरी पर बहन ने कैंची से किया हमला, जिला अस्पताल रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के तेंदुआ कबीर गांव निवासी एक किशोरी अपनी बहन के साथ रविवार को खेल रही थी। खेलते समय बहनों में कुछ विवाद हुआ। बहन ने अपनी बड़ी बहन पर  कैंची मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेंदुआ कबीर गांव निवासी निशा (14) पुत्री राजेंद्र कुमार रविवार को छोटी बहन के साथ खेल रही थी। खेलते समय बहनों में कुछ विवाद हुआ। जिस पर बहन ने बड़ी बहन पर कैंची मार दिया। कमर में कैंची लगने से किशोरी घायल हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। यहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। ईएमओ डॉक्टर रामेंद्र त्रिपाठी ने इलाज किया। इसके बाद न्यू ओटी में भर्ती कर आर्थो सर्जन डॉक्टर विनोद कुमार, डॉक्टर सौरभ अग्रहरी और जेआर ने अपरेशन कर कैंची निकाली गई। परिवार की महिला राजरानी ने बताया कि खेल के दौरान किसी बात की नाराजगी को लेकर कैंची मारी है।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, तेज धूप से वाहनों में लगी आग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज