प्रयागराज में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, तेज धूप से वाहनों में लगी आग
नैनी/ प्रयागराज, अमृत विचार। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसके चलते वाहनों में आग लगने की घटनाएं खूब हो रही हैं। रविवार सुबह नैनी के लेप्रशी चौराहा के आसपास कई वाहनों में आग लग गई। इससे जाम में फंसे वाहनों पर सवार लोग दहशत में रहे।
मवैया निवासी अमन निषाद शहर स्थित उड़ीसा आश्रम से जुड़ा हुआ है। उड़ीसा से आए दो पुरुष एवं दो महिला तथा एक बच्चे को वह अपनी आर्टिगा कार से चित्रकूट धाम लेकर जा रहा था। वह जैसे ही लेप्रशी चौराहा पार करने के बाद गाड़ी जाम में फंस गई। लगभग वह डेढ़ घंटे तक जाम में फंसा रहा। गाड़ी का एसी चल रहा था। अचानक उसमें आग लग गई। आनन फानन में सभी दर्शनार्थियों को बाहर निकालकर वापस आश्रम पहुंचाया गया।
ये भी पढ़ें -जिन्दा नहीं रहूंगा...कह कर सस्पेंड कांस्टेबिल ने गर्रा नदी में लगाई छलांग
