बाराबंकी : फर्जी हाजिरी लगाकर प्रधान हड़प रहे मनरेगा मजदूरी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्जी तरीके से जॉब कार्ड बनवा कर प्रधान डकार रहे मजदूरों का पैसा

अमृत विचार, बाराबंकी। मनरेगा योजना के तहत काम करने वाले मजदूरों का पैसा प्रधान द्वारा फर्जी तरीके से हड़पने का मामला सामने आया है। जिसके बाद प्रधान के खिलाफ नगर पंचायत रामनगर के मोहल्ला रानी तीन के रहने वाले मजदूर प्रधान के खिलाफ लाममंद हो गये हैं। उन्होंने जिले के उच्चाधिकारी को पत्र भेज कर आरोप लगाया है कि भरसवां प्रधान सभाजीत सिंह फर्जी तरीके से जाब कार्ड बनवाकर खाते से मनरेगा मजदूरों का पैसा निकाल लेते हैं।

प्रधान इसके लिए मजदूरों पर काफी दबाव भी बनाते हैं। आरोप लगाने वाले हंसराज, रामेश्वर, किशोरी पाल, असगर अली, मुन्ना, पंचम सहित तमाम लोगों ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित मजदूरों का कहना है कि उन लोगों के मकान पहले  ग्राम भरसावा में थे। नगर पंचायत की सीमा विस्तार  के बाद गांव का कुछ हिस्सा कस्बे में आ गया। जिस वजह से उनके मकान कस्बा में सम्मिलित हो गए। लेकिन हम लोगों के जाब कार्ड पहले ही से बने हुए थे।

यहां के मजदूरों का आरोप है कि में ग्राम प्रधान सभाजीत सिंह के द्वारा फर्जी हाजिरी चढ़ाकर उनके बैंक के खातों में मनरेगा मजदूरी भेजी जा रही थी और दबाव बनाकर सभी के खातों से पूरा पैसा निकल लिया जाता है। विरोध करने पर प्रधान के द्वारा धमकी दी जाती है। डर की वजह से इन मजदूरों ने मुख्यमंत्री, सहित विकास खंड व जिले के उच्चधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर न्याय की गुहार लगाई है और दोषी ग्राम प्रधान पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले में डीसी मनरेगा बृजेश त्रिपाठी ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। अगर फर्जी तरीके के मनरेगा मजदूरी निकाली गई है। तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur: पोस्टमार्टम के बाद दोनों दोस्तों के घर पहुंचे शव...रो-रोकर परिजन बदहवास, दोनाें में गहरी थी दोस्ती, एक साथ जली चिताएं

संबंधित समाचार