मुरादाबाद : किराए के विवाद में रोकी रोडवेज बस, परिचालक व यात्रियों से की अभद्रता...आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद। मुरादाबाद से संभल जा रही रोडवेज बस में किराया की बात पर एक यात्री ने विवाद कर बीच रास्ते में बस को रोक लिया। आरोपी के फोन पर जानकारी पाकर उसके समर्थक भी आ गए थे। सभी आरोपी चालक-परिचालक से अभद्रता और गाली-गलौज कर रहे थे। हालांकि यात्रियों ने भी चालक-परिचालक का पक्ष लेकर बीच-बचाव किया।
इस बीच चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया और यात्री ने दौड़ते हुए बस पर सवार हो गए। आगे चलकर चालक बस को सीधे डींगरपुर पुलिस चौकी में ले जाकर खड़ा किया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना रविवार रात के 8.3 बजे की है। इस मामले में परिचालक की तहरीर पर शानू पुत्र रहीश नामजद हुआ है। यह ताहरपुर का रहने वाला है।
परिचालक शिव कुमार ने बताया कि रविवार शाम को रोडवेज बस (यूपी-38-टी-9572) मुरादाबाद से संभल के लिए निकली थी। यह परिवहन निगम में अनुबंधित बस है। जिस पर यात्री शानू भी ताहरपुर जाने के लिए सवार हुआ था। बस में करीब 56 यात्री थे। रास्ते में शानू किराया को लेकर विवाद करने लगा था। इसी बीच में उसने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया था। फिर ताहरपुर बाजार के सामने बस को रोक लिया और उसके साथी भी आ पहुंचे थे। यह लोग परिचालक शिव कुमार से अभद्रता करने लगे थे।
परिचालक का आरोप है कि आरोपियों ने उनसे उनका रुपयों वाला बैग भी छीनने का प्रयास किया। मारापीटा भी। चालक परवेज से भी गाली-गलौज की। जिन यात्रियों ने मामले में हस्तक्षेप किया, उसका भी कॉलर पकड़ कर घसीटा और बेज्जत किया। इस मामले में मैनाठेर थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार ने बताया कि परिचालक शिव कुमार की तहरीर पर आरोपी शानू समेत नौ लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें सात-आठ अज्ञात व्यक्ति भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी शानू को पुलिस ने रात में ही गिरफ्तार कर लिया था। अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।
ये भी पढे़ें: मुरादाबाद : शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई ईद उल-अजहा की नमाज, DM-SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
