बाराबंकी : मतगणना को लेकर एनडीए घटक दलों की हुई बैठक, चार जून के लिए बनाया यह बड़ा प्लान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी अमृत विचार। लोकसभा चुनाव की चार जून को होने वाली मतगणना के मद्देनजर भाजपा कार्यालय पर एनडीए घटक दलों की बैठक रविवार को आयोजित की गई। जिसमे सभी घटक दलों के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य ने कहा कि एनडीए में शामिल दलों के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मतगणना के दिन एक साथ मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि पल्हरी चौराहा के निकट स्थित सूर्या ग्रीन्स लॉन में भाजपा सहित सभी सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं को भारी संख्या में चार जून की सुबह 8 बजे पहुंचना होगा। कहा मतगणना को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनमानस में भी उत्सुकता है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी  प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री  बनने जा रहे हैं। बैठक में सहयोगी दलों के पदाधिकारियों ने एक जुटता प्रदर्शित करते हुए मतगणना के दिन निर्धारित स्थल पर पूरे समय मौजूद रहने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र निषाद, राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवकरन सिंह, जिलाध्यक्ष अखिलेश वर्मा, सुभासपा के जिलाध्यक्ष अजय सिंह वर्मा, अपना दल के सुरेश चंद्र गौतम, आरपीआई के आरएस कश्यप, लोकजनशक्ति पार्टी (आर) के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र सैनी, जमीलुर्रहमान, संजय कश्यप, रामेश्वर निषाद, बृजेश कुमार कश्यप,रामगोपाल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -'भाजपाई एग्जिट पोल' के जरिए जनमत को धोखा दिया जा रहा :अखिलेश यादव

संबंधित समाचार