Kanpur: GSVM मेडिकल कॉलेज के डॉ. अजय शर्मा के शोध को हैदराबाद में मिला बेस्ट पेपर अवॉर्ड, इतने रुपये का मिला नकद पुरस्कार...

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। शहर में स्थित जेएसवीएम मेडिकल कॉलेज के फार्मेसी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार शर्मा के शोध पत्र को बेस्ट पेपर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। हैदराबाद में आयोजित इंडियन फार्मास्युटिकल कांग्रेस के 73वें अधिवेशन में उनके शोधपत्र को काफी सराहना मिली। 

आईसीएमआर के वैज्ञानिक डॉ. राजेश कुमार जोशी और फार्मेसी के प्रोफेसर अजय कुमार शर्मा को संयुक्त रूप से सम्मान पत्र और 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। बता दें, शोध विषयक कार्य तुलसी से संबंधित है, जो रामा और श्यामा तुलसी के नाम से देश में प्रसिद्ध है। शोध कार्य में सहयोग के लिए जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य व डीन डॉ. संजय काला, उप प्रधानाचार्य डॉ. ऋचा गिरी, बायोकेमेस्ट्री विभागाध्यक्ष आनंद नारायण व अन्य को डॉ. अजय कुमार ने धन्यवाद व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें- Unnao News: अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की करंट की चपेट में आने से मौत, परिजनों में मची चीख पुकार

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

धार्मिक पर्यटन के लिए करोड़ों की परियोजनाएं स्वीकृत: नैमिषारण्य-दधीचि तीर्थ के साथ औरैया-अमरोहा में मिलेगी पर्यटन को रफ्तार
BSNL 1 Rupees plan: 'फ्रीडम ऑफर' की हुई शुरुआत, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा भरपूर डेटा, जानें ऑफर details
लखनऊ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, राष्ट्र प्रेरणा स्थल में होगी आईपीएल की लाइव स्क्रीनिंग
लखनऊ हाईकोर्ट ने ऑप्टोमेट्रिस्ट भर्ती मामले में लगाई अंतरिम रोक, राज्य सरकार को नियुक्ति पत्र जारी करने पर दिया आदेश
Iran-US war: ''Strait of Hormuz पर हमले बर्दाश्त नहीं...,'' ईरान-अमेरिका जंग के बीच भारत का संयुक्त राष्ट्र में सख्त रुख