Unnao News: अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की करंट की चपेट में आने से मौत, परिजनों में मची चीख पुकार

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

उन्नाव, अमृत विचार। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में दो लोगों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुरवा व बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्रों में हुयी घटनाओं के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे हैं। 

केस-1 

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव चहलहा निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रामचंद्र पाल (55) पुत्र विश्राम पाल सोमवार सुबह 10 बजे घर में फर्राटा पंखा का प्लग बोर्ड में लगा रहे थे। तभी अचानक वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गये। परिजन आनन-फानन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये। 

जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर ग्रामीणों व परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा। घर के मुखिया की अचानक मौत होने से बच्चे नैमिष, अशोक व कुलदीप बेसहारा हो गए। वहीं पति का शव देख पत्नी सरोजिनी का भी बुरा हाल रहा।

केस-2 

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर निवासी शान्ती (45) घर में विद्युत बोर्ड में फर्राटा पंखे का प्लग लगा रही थी। तभी वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गयी। चीख सुनकर पति संतराम ने आनन-फानन में उन्हें करंट की चपेट से छुड़ाया और सीएचसी लाये। जहां चिकित्सक ने शान्ती को मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो बेटे उमेश व भूपेश के अलावा पति संतराम का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने कहा कि सीएचसी से सूचना मिली। जांच कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

यह भी पढ़ें- Unnao News: डंपर ने बाइक सवार अधेड़ को रौंदा, मौत, आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

धार्मिक पर्यटन के लिए करोड़ों की परियोजनाएं स्वीकृत: नैमिषारण्य-दधीचि तीर्थ के साथ औरैया-अमरोहा में मिलेगी पर्यटन को रफ्तार
BSNL 1 Rupees plan: 'फ्रीडम ऑफर' की हुई शुरुआत, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा भरपूर डेटा, जानें ऑफर details
लखनऊ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, राष्ट्र प्रेरणा स्थल में होगी आईपीएल की लाइव स्क्रीनिंग
लखनऊ हाईकोर्ट ने ऑप्टोमेट्रिस्ट भर्ती मामले में लगाई अंतरिम रोक, राज्य सरकार को नियुक्ति पत्र जारी करने पर दिया आदेश
Iran-US war: ''Strait of Hormuz पर हमले बर्दाश्त नहीं...,'' ईरान-अमेरिका जंग के बीच भारत का संयुक्त राष्ट्र में सख्त रुख