सीतापुर में सनसनीखेज वारदात : ब्लड बैंक कर्मी की गोली मार कर हत्या, संचालक का पुत्र हिरासत में

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में कोतवाली देहात क्षेत्र के नेपालपुर के पास एक ब्लड बैंक में कार्यरत टेक्नीशियन की आपसी विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने ब्लड बैंक संचालक के पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस उपाधीक्षक (नगर) नेहा त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि ब्लड बैंक में कार्यरत सतीश यादव गुरुवार देर रात किसी बात को लेकर उसकी ब्लड बैंक संचालक के पुत्र शिवेश सिंह से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर शिवेश सिंह ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से सतीश को गोली मार दी।

गंभीर रूप से घायल सतीश को जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी शिवेश सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है और उसका इलाज लखनऊ में चल रहा है।  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Hockey India News: ऑस्ट्रेलियाई टिम व्हाइट के हाथों में खिलाड़ियों की कमान, जूनियर महिला हॉकी टीम का कोच किया गया नियुक्त
गोंडा : टूटकर गिरा बिजली का हाईटेंशन तार, युवक की दर्दनाक मौत, अधिशासी अभियंता व मुख्य अभियंता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
यश राज फिल्म्स ने शुरू की खास पहल, फिल्म इंडस्ट्री के बच्चों की Higher Education के लिए स्कॉलरशिप का एलान
जेवर लिंक एयरपोर्ट एक्सप्रेस वे परियोजना : बुलंदशहर के इन गांवों में शुरू हुआ भूमि अधिग्रहण, क्षेत्र के औद्योगिक विकास को लगेंगे पंख
औद्योगिक कॉरिडोर : हजारों युवाओं को नौकरी लाएगा, सैकड़ों उद्योग भी लगाएगा