13 जून 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेष- आज आपको छोटे भाई बहनों को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। नौकरी मिलने की संभावना है। विवादित मामलों का समाधान मिलेगा।

वृषभ- आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। घर के नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। धन की समस्या हल हो सकती है।

मिथुन- आज किसी को उधार धन न दें। रुका हुआ धन आपको वापस मिलने में परेशानी होगी। क्रोध के कारण आपके संबंध प्रभावित होंगे।

कर्क- आज का दिन आपके लिए शुभ फलप्रदायक होने वाला है। दांपत्य संबंधों में प्रेम बढ़ेगा। प्रतिद्वन्दी आपके सामने परास्त हो सकते हैं।

सिंह- आज आपकी दिनचर्या काफी अच्छी रहेगी। भाई-बहन को लेकर परेशानियां दूर होंगी। मित्रों से सलाह लेकर काम करना हितकर होगा।

कन्या- आज आप कुछ छोटी गलतिया‍ं कर सकते हैं, लेकिन उनका परिणाम आपको परेशान कर सकता है। आपको सभ्य भाषा का प्रयोग करना चाहिए।

तुला- आज कारोबार में नए तरीकों के प्रयोग से बचें। सोशल मीडिया के माध्यम से आपको नए मित्र मिल सकते हैं।

वृश्चिक- आज आपको पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। शाम के समय थकान और सिरदर्द का अनुभव कर सकते हैं।

धनु- आज अधिकारी वर्ग से अधिक बहस न करें। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। अपने लक्ष्य को लेकर अत्यधिक सजग रहेंगे।

मकर- आज आपके सामने अचानक परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। गूढ़ विद्याओं को सीखने के प्रति इच्छा जागृत होगी।

कुंभ- आज स्वास्थ्य की चिंचा रहेगी। दांपत्य संबंधों में अविश्वास की भावना न आने दें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।

मीन- आज किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। आज धन उधार न दें, वरना वापस मिलने में कठिनाई हो सकती है।

संबंधित समाचार