अंडर-18 एशिया कप : जापान में UP के पांच खिलाड़ियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान, CM योगी ने भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

केतन कुशवाहा, शाहरुख अली , प्रह्लाद राजभर, राहुल यादव और रोमित पाल को सराहा

लखनऊ, अमृत विचार : जापान में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों और देशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक विजय ने देश को गौरवान्वित किया है और भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया है।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के पांच खिलाड़ियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि केतन कुशवाहा, शाहरुख अली, प्रह्लाद राजभर, राहुल यादव और रोमित पाल ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और समर्पण से प्रदेश का मान बढ़ाया है। इन खिलाड़ियों की उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

योगी आदित्यनाथ ने भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सहयोगी दल को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता भारतीय खेल प्रतिभा, मेहनत और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय हॉकी भविष्य में भी विश्व मंच पर नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय हॉकी टीम की यह स्वर्णिम यात्रा निरंतर आगे बढ़े और विश्व स्तर पर देश का गौरव बढ़ाती रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन की मंगलकामना की।

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज