UP सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा : मक्के की नई MSP समेत समेत महत्वपूर्ण प्रस्तावों को योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कैबिनेट की बैठक में सबसे चर्चित फैसलों में मक्के की नई न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) शामिल है। जिससे प्रदेश के मक्का उत्पादक किसानों को बेहतर मूल्य मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मक्के की नई MSP समेत कई  महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है। इस बैठक में किसान हित, बुनियादी ढांचा विकास, पर्यावरण संरक्षण और कानून-व्यवस्था से जुड़े अहम फैसले लिए गए। बैठक में सबसे चर्चित फैसलों में मक्के की नई न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) शामिल है। जिससे प्रदेश के मक्का उत्पादक किसानों को बेहतर मूल्य मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी।

इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को भी मिली हरी झंड़ी

कैबिनेट ने इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को भी हरी झंडी दी है। इससे प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ेगा। बैठक में नई जेलों के निर्माण के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है, जिससे जेलों की क्षमता बढ़ेगी और कैदियों के सुधार एवं पुनर्वास की व्यवस्थाएं बेहतर होंगी। 

खबर अपडेट हो रही है...

संबंधित समाचार