Under-18 Hockey Asia Cup : PM मोदी ने पुरुष और महिला हॉकी टीम को दी बधाई, कहा- हमारे खिलाडियों ने दिखाया जबरदस्त जज्बा

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंडर-18 एशिया कप जीतने के लिए पुरुष हॉकी टीम और कांस्य पदक जीतने पर भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में ज़बरदस्त जज़्बा दिखाया।

पीएम मोदी ने युवा हॉकी खिलाड़ियों के अंडर18 एशिया कप जीतने को शानदार उपलब्धि करार देते हुए इसकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन कौशल और टीमवर्क दिखाया, और आखिर में फ़ाइनल में यादगार जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि यह जीत युवाओं के बीच हॉकी की बढ़ती लोकप्रियता को भी दिखाती है, और उन्होंने टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह जीत हमारे युवाओं के बीच हॉकी की बढ़ती लोकप्रियता को दिखाती है

प्रधानमंत्री ने कहा , "हमारे युवा हॉकी खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि! भारतीय पुरुष अंडर 18 हॉकी टीम को पुरुष एशिया कप 2026 जीतने पर बधाई। टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन कौशल और टीमवर्क दिखाया, और आखिर में फ़ाइनल में यादगार जीत हासिल की। यह जीत हमारे युवाओं के बीच हॉकी की बढ़ती लोकप्रियता को भी दिखाती है। टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।"

पीएम मोदी ने महिला टीम की जीत पर कहा कि यह देश में महिला हॉकी की बढ़ती ताकत और खिलाड़ियों की अपार क्षमता को दर्शाती है। प्रधानमंत्री ने टीम को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं। 

उन्होंने कहा," भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम को अंडर-18 एशिया कप 2026 में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में ज़बरदस्त जज़्बा दिखाया। यह उपलब्धि भारत में महिला हॉकी की बढ़ती ताकत और हमारे खिलाड़ियों की अपार क्षमता को दर्शाती है। टीम को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।"  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

12 जुलाई का पंचांग : त्रयोदशी पर बन रहे शुभ संयोग, नए काम और खरीदारी के लिए अच्छा दिन; जानें राहुकाल, मुहूर्त और दिशाशूल
'खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप को मारने की धमकी...' भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी, बोले -'हमारी 1000 मिसाइलें तैयार हैं'
शुभमन गिल को कार्लोस अल्काराज के इस शॉट में दिखी अपनी झलक, इन 4 खेल दिग्गजों के साथ टेबल शेयर करना चाहते हैं भारतीय कप्तान
Lucknow News: सर्राफा व्यवसायी से 13.75 लाख की धोखाधड़ी, पीड़ित ने 4 आरोपियों पर दर्ज कराई रिपोर्ट
Vietnam Boat Accident: फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट पलटी, 15 भारतीय की मौत