07 जून 2026 : जानें आज का अपना राशिफल
मेष-
आज का दिन मीडिया से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत शुभ है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें।
वृषभ-
आज आपकी विन्रमता की प्रशंसा होगी। सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर मर्यादित रहें।
मिथुन-
आज का दिन सामान्य प्रभाव का हो सकता है। उच्च शिक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। पिता की सेहत का ध्यान रखें।
कर्क-
आज गलत लोगों की संगत से दूर रहें। धन को लेकर परिवार में अशांति हो सकती है। जल्दबाजी में कार्य करने से बचें।
सिंह-
आज नई नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। नजदीकी मित्रों का साथ मिलेगा। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर होंगे।
कन्या-
आज व्यापार में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। उधार लेन-देन में सावधानी रखनी चाहिए। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं।
तुला-
आज उच्च अधिकारी आपसे अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। अपनी प्रतिभा और योग्यता को सिद्ध करने का अवसर मिलेगा।
वृश्चिक-
आज आप विवादों से दूर रहें। पैतृक व्यवसाय में थोड़ा धीमापन हो सकता है। साझेदारी से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता अवश्य रखें।
धनु-
आज अपने लक्ष्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी। छात्रों को पढ़ाई में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।
मकर-
आज दिन अत्यधिक व्यस्ततापूर्ण रहने वाला है। दूसरों के झगड़ों में उलझने से बचें। सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
कुंभ-
आज दिन की शुरुआत अत्यधिक सुखद रहेगी। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। रुके हुए मामलों को शांतिपूर्वक हल करेंगे।
मीन-
आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। ईर्ष्यावश लोग आपके कार्य में विघ्न डालने का प्रयास करेंगे।
