बुलंदशहर : हाई वे पर टकराई दो रोडवेज बस, एक व्यक्ति की मौत, चार अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बुलन्दशहर। बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर अगवाल कट के निकट शनिवार को दो रोडवेज बसों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष कुमार जैन ने बताया कि आज प्रातः तेज रफ्तार एवं अनियंत्रित रोडवेज बस ने आगे चल रही दूसरी रोडवेज बस को पीछे से टक्कर मार दी। 

हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त बसों को क्रेन की सहायता से हटवाकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

ये भी पढ़ें  : 
वाराणसी में नाला सफाई में 'खानापूर्ति' देख भड़के नगर आयुक्त, लापरवाही पर लगाया 50 हजार का जुर्माना

संबंधित समाचार