गोद में बेटी को लिए घर लौटीं दीपिका पादुकोण, साथ दिखे रणवीर सिंह...अपना इंस्टाग्राम बायो भी बदला 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी बेटी को अस्पताल से घर लेकर आ गये हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पिछले हफ्ते अपने पहले बच्चे एक नन्ही पारी के आगमन के साथ माता पिता बन गये हैं। दीपिका को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। दीपिका और रणवीर अपने नवजात शिशु को घर ले आए हैं। 

बेटी के जन्म के बाद दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम बायो पर एक दिल छू लेने वाला अपडेट किया, जो एक मां के रूप में उनकी नई भूमिका को दर्शाता है। उनके बायो में लिखा गया है, फीड। बर्प। स्लीप। रिपीट, यह अपडेट प्रशंसकों को उनके नए पारिवारिक जीवन की दैनिक दिनचर्या को दिखाता है। उनके बच्चे के आगमन की घोषणा आठ सितंबर को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की गई, जहां जोड़े ने संदेश के साथ अपनी खुशी व्यक्त की, वेलकम बेबी गर्ल 8.9.2024, दीपिका और रणवीर।"इस पोस्ट पर तुरंत ही प्रशंसक और मशहूर हस्तियां बधाई देने आये।कुछ दिनों पहले शाहरुख़ खान, दीपिका और रणवीर को माता‘पिता बनने की बधाई देने अस्पताल गये थे।

ये भी पढ़ें : 20 सितंबर को रिलीज होगी प्रदीप पांडेय की भोजपुरी फिल्म 'चिंटू की दुल्हनिया', रोमांस के साथ एक्शन का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा

संबंधित समाचार