लखनऊ: सपा कार्यालय के बाहर महिला ने की जान देने की कोशिश, खाया जहरीला पदार्थ...पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। गौतम पल्ली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर से आई महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गाड़ी में बैठाकर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह महिला कानपुर की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार कानपुर के कल्याणपुर थाने में महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। कार्रवाई न होने के कारण लखनऊ शिकायत करने मुख्यमंत्री आवास जा रही। जहां गौतमपल्ली थाना क्षेत्र के विक्रमादित्य मार्ग पर जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत स्थिर बताई जा रही है।

कानपुर के कल्याणपुर थाने में 26 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। विवेचना के क्रम में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में वह जमानत पर है। इस मामले की चार्जशीट एक वर्ष पूर्व कल्याणपुर, कानपुर नगर से दाखिल की गई थी और मामला माननीय न्यायालय में विचाराधीन है। कानपुर नगर पुलिस को इस घटना की सूचना दी जा चुकी है और अग्रिम कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें- Child Marriage: बाल विवाह रोकथाम कानून के लिए ‘पर्सनल लॉ’ प्रभावित नहीं कर सकते, सुप्रीम कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला

संबंधित समाचार