Jaunpur News: निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण मे जौनपुर में प्रदेश में दूसरे स्थान पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। जौनपुर जिले को त्रि-स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 के अंतर्गत निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) डॉ. दिनेश चन्द्र ने गुरुवार को बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पत्र के अनुसार जुलाई 2025 से अप्रैल 2026 तक चलने वाले निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में जनपद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगन, परिश्रम एवं निष्ठा के साथ कार्य किया।

उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार ई-बीएलओ एप के माध्यम से मतदाता प्रविष्टियों के अधिकतम उपयोग के आधार पर प्रदेश के तीन श्रेष्ठ जनपदों का चयन किया गया, जिसमें जौनपुर को द्वितीय स्थान मिला है। डीएम ने इस उपलब्धि का श्रेय निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों को देते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले आठ बीएलओ को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जा चुका है।

संबंधित समाचार